Recent post

soya chap

कलाकंद(kalakand) रेसिपी

                 



                

कलाकन्द अनेक तरह से बनाया जाता है, इसे कन्डेंस्ड मिल्क से या मिल्क पाउडर से भी बना सकते हैं| लेकिन जो पारम्परिक स्वाद फुल क्रीम युक्त दूध से बने कलाकन्द में आता है उसकी बात ही और है| और एक सबसे उपयोगी बात जो मैं बताना चाहती हूं वह यह है कि अक्सर लापरवाही से  रसोई में दूध फट जाता है तो आप इसका उपयोग कलाकंद बनाने के लिए कर सकते हैं |हालांकि दूध का  स्वाद  अच्छा होना चाहिए| कलाकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है इसे बनाना भी उतना  ही आसान है तो आइये आज हम कलाकन्द बनायें|

 🕓  कलाकंद बनाने में लगने वाला समय : 40  मिनट
 🍽  खाने वाले व्यक्तियों की संख्या : 4
 👱‍♀️ लेखक : शालिनी शर्मा
 🍱  व्यंजन का प्रकार : परंपरागत भारतीय मिठाई

       आवश्यक सामग्री -:

 कलाकंद बनाने के लिए हमें निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है-:
  • फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
  • नीबू का रस या विनेगर - 2 टेबल स्पून
  • चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • छोटी इलाइची - 4 (पिसी हुई)
  • पिस्ता - 8-10 (बारीक कतर लीजिये)
  • बादाम - 4-5

  •   कलाकंद बनाने की विधि-:

    • सबसे पहले हम एक बर्तन में डेढ़ लीटर दूध लेंगे  और उसे उबालने के लिए  रख देंगे| उसमें हम दो चम्मच नीबू का रस या सिरका डालकर  अच्छी तरह चलाते रहेंगे जब तक कि वह फट ना जाए और दूध से पानी और छेना अलग अलग ना हो जाए |अब हम छेना को एक  मलमल के कपड़े में या बड़ी छलनी में छानकर अलग कर लेंगे  और इसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लेंगे |

    • बचे हुए आधा लीटर दूध को एक भारी तले की कढ़ाई में डाल कर उबाल लेंगे और इसे तब तक उबलते रहेंगे जब तक कि यह  यह आधा ना रह जाए| थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे|आधा दूध रहने के बाद बहुत ही गाढ़ा बर्तन में दिखने लगता है| आप इस दूध में  आधा कप चीनी डाल दें और इसे अच्छी तरह से चलाएं| इसके अलावा एक दूसरा तरीका भी आप अपना सकते हैं इसमें हम आधे लीटर दूध में उबालने के बाद दो चम्मच मिल्क पाउडर डालकर इसे चलाते रहेंगे जब तक यह  गाढ़ा ना हो जाए |

    •  अब वह आधा लीटर दूध जो हमने गाढ़ा किया था उसमें छेना मिला देंगे और इसे गाढ़ा होने तक पकाएंगे |  जब यह मावा के जैसा दिखने लगे तो  5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और पिसी हुई इलायची का पाउडर इसमें मिला दें |

    •  कलाकंद जमाने के लिए इस मिश्रण को   चौकोर आकार  के  बर्तन ले और इसमें बटर पेपर बिछाकर मिश्रण निकाल लैं |बटर पेपर के स्थान पर आप बर्तन में घी लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हो | इसके ऊपर कतरे हुए बादाम और पिस्ता डालकर इस की सजावट कर दें |

    • आप इसके ऊपर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं परंतु ध्यान रहे यह वेजिटेरियन नहीं होता|

    • इसे 10  मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें जिससे यह जल्दी ठंडा हो जाएगा|

    • कलाकन्द के जमने पर अपने पसन्द के आकार के टुकड़े काट लीजिये. 

    • कितना अच्छा कलाकन्द तैयार है आप इसे खा सकते हैं.  बचा हुआ कलाकन्द आप एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये, फ्रिज में रखकर आप इसे  5-6 दिन में खतम कर लीजिये.

    • मावे से बनी मिठाईयों की शेल्फ लाइफ कम  होती है , कलाकन्द की तो और भी कम, लेकिन ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि आपका परिवार और आप इन्हें झटपट चट कर  जाएंगे.

 ध्यान रखने योग्य कुछ काम की बातें 

1.  फटे हुए दूध के पानी को आप हैं कि नहीं बल्कि इसे आप आटा  गूंथने के काम में भी ले सकते हो यह हाई प्रोटीन से युक्त होता है|

2.  फटे हुए दूध के पानी से पानी से सिर धोने से बाल सिल्की हो जाते हैं |

3. अगर आपका पेट खराब है तो फटे दूध का पानी पीना आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा|




Shalinifoodworld.blogspot.com
Kalakand by shalini's food world 




Kalakand 

Kalakand is made in many ways, it can also be made with condensed milk or milk powder. But the traditional taste which comes in Kalakand made with full cream milk is another matter. And one of the most useful things that I want to mention is that often milk is spilled in the kitchen due to carelessness, so you can use it to make the fondant. However, the milk should taste good. It is as easy to make kalakand as it is delicious, so let us make Kalakand today.


 Time to make Kalakand: 40 minutes

 Number of people to eat: 4

 Author: Shalini Sharma

 Type of cuisine: traditional Indian sweets


       necessary ingredients -:

 To make Kalakand we need the following ingredients:

Full cream milk - 2 liters

Lemon juice or vinegar - 2 tbsp

Sugar - 100 grams (1/2 cup)

Green cardamom - 4 (ground)

Pistachios - 8-10 (finely chopped)

Almonds - 4-5

  Method of making Kalakand:

First of all, we will take 1.5 liter milk in a vessel and keep it for boiling. We will keep stirring it well by adding two teaspoons of lemon juice or vinegar until it bursts and the water and chenna separate from the milk. And wash it thoroughly with clean water.


Boil the remaining half liter of milk in a heavy bottom pan and keep it boiling until it remains half. Keep stirring with a spoon for a while so that the milk does not stick to the bottom of the vessel. After half the milk is very thick, it starts to appear in the vessel. You add half a cup of sugar to this milk and stir it well. Apart from this, you can also adopt another method, after boiling half a liter of milk, add two spoons of milk powder and keep stirring it until it becomes thick.


 Now, we will add the chenna in the half liter milk that we had thickened and cook it till it becomes thick. When it starts to look like mawa, turn off the gas after 5 minutes and add powdered cardamom powder to it.


 To set the fondant, take this mixture in square shape utensils and take out the mixture by laying butter paper in it. You can also use butter instead of butter paper. Decorate it by adding chopped almonds and pistachios over it.


You can also apply silver work on it, but remember this is not vegetarian.


Keep it in the refrigerator for 10 minutes so it will cool down quickly.


When the Kalakand is set, cut into pieces the size of your choice.


You can eat it so good Kalakand is ready. Fill the remaining Kalakand in the air tight container, keep it in the fridge and finish it in 5-6 days.


Sweets made from mawa have a shorter shelf life, even less of kalakand, but they are so delicious that your family and you will chop them up instantly.


 Some things to keep in mind


1. Whether or not you have torn milk water, you can also use it to make dough, it is high in protein.


2. Washing your head with water with chapped milk makes hair silky.


3. If you have a bad stomach, then drinking water of cracked milk will be very beneficial for you.

Kalakand by shalini's food world 




https://youtu.be/T7IrD_jlXhw


टिप्पणियाँ