सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Recent post

soya chap

vag sendwich

                             

                             वेज सैंडविच 

सैंडविच 


          वेज सैंडविच का नाम लेने से ही हमारे मन में ब्रेड से बनी एक  डिश का चित्र अंकित हो जाता है |वेज सैंडविच बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे आप झट से कुछ ही मिनट में तैयार कर सकते  हैं और बनाने में भी बहुत आसान व्यंजन है|

          वेज सैंडविच को बाजार से लाने से अच्छा है इसे आप अपने घर पर ही बनाये। बाजार में बहुत तरह की मिलावट होती है लेकिन घर में आप इसे शुद्ध तरीके से बना सकते है। वेज सैंडविच को आप बच्चो के टिफिन में पैक कर के दे वो शौक से इसे खाएंगे और दोबारा भी फरमाइश करेंगे। सुबह के नाश्ते में भी आप वेज सैंडविच बना सकते हैं, वेज सैंडविच को बनाना बहुत ही आसान है। 

          अंत में, मैं आपसे वेज सैंडविच के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य संबंधित स्ट्रीट फूड जांच करने का अनुरोध करती  हूं। इसमें  पानी पुरी,राम लड्डू,पिज्जा,समोसा रेसिपी शामिल हैं ।  


तैयारी का समय:         5 
पकाने का समय:         5
कुल समय:               15
कितने लोगों के लिए:    4 
लेखक :                    शालिनी  शर्मा
पाक शैली:                 भारतीय
  • 2 आलूउबले और मसले हुआ
  • 2 टेबल स्पून प्याजबारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून शिमला मिर्चबारीक कटी हुई
  • 1 टेबल स्पून धनियाबारीक कटा हुआ
  • ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर / लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून चाट मसाला
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 8 स्लाइस ब्रेडसफेद / भूरा
  • 4 टेबल स्पून टमाटर की चटनी
  • 4 टेबल स्पून हरी चटनी
  • 1 टमाटरकटा हुआ
  • 1 टी स्पून काली मिर्चकुचली हुई
  • 1 ब्लॉक चेडर चीज़कद्दूकस किया हुआ
  • बटरभूनने के लिए

सैंडविच  बनाने की  विधि 

  • एक बड़े कटोरे में 2 उबले और मैश किए हुए आलू, 2 टेबलस्पून प्याज, 2 टेबलस्पून शिमला मिर्च और 1 टेबलस्पून धनिया लें।
  • इसमें ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून चाट मसाला और ¼ टीस्पून नमक भी मिलाएं।
  • सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब ब्रेड के 2 स्लाइस लें और ब्रेड के प्रत्येक स्लाइस पर 1 टीस्पून टोमैटो सॉस और 1 टीस्पून हरी चटनी फैलाएं।
  • हर ब्रेड स्लाइस के ऊपर 1 टेबलस्पून तैयार आलू मसाला फैलाएं।
  • आलू के मसाले के ऊपर टमाटर के स्लाइस रखें।
  • फिर कुटी हुई काली मिर्च छिड़कें।
  • फिर ढेर सारा चेडर चीज़ ग्रेट करके डालें।
  • इसे ब्रेड के एक और स्लाइस के साथ ढकें और धीरे से दबाएं।
  • सैंडविच पर दोनों तरफ बटर लगाकर सकें।
  • आखिर में, स्पाइसी पोटैटो सैंडविच को दो हिस्सों में काटें और परोसें।

सुझाव

सैंडविच मैं मौजूद न्यूट्रिएंट्स-

  1. वेज सैंडविच में हमने कुछ कम सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया है  अगर आपके घर में सब्ज़ियाँ ज्यादा शौक से खायी जाती है तो आप इसमें शिमला मिर्चगाजरआलू आदि सब्ज़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते है।  
  2. सैंडविच में डाली गई सामग्री में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद है जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी और    लाभदायक है
  3. वेज सैंडविच से ना आप केवल अपनी भूक शांत  कर सकते है  साथ ही अपने शरीर को पौष्टिक आहार भी दे  सकते है।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तो एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर  या टैग #shalini'sfood world उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे। हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ ड्राई फ्रूट्स लड्डू रेसिपी | 
यह पोस्ट अन्य भाषा english में  भी उपलब्ध है 

टिप्पणियाँ

clipboard.